अरवल में नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा मुक्ति का संदेश, महादलित टोलों में हुआ आयोजन

अरवल में नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा मुक्ति का संदेश, महादलित टोलों में हुआ आयोजन

Satveer Singh
0

अरवल जिले में शराबबंदी और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखी पहल की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर महादलित टोलों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में नारायण युवा कला जत्था, मसौढ़ी के कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपने अभिनय और गीत-संगीत के माध्यम से दिखाया कि नशा किस तरह परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस नाटक को देखा और सराहा।

आयोजक, कार्यालय अधीक्षक मद्य निषेध, अरवल ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोग नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top