Type Here to Get Search Results !

बिक्रम में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 02 की मौत


पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया. घटना के दौरान कार में 04 लोग सवार थे. इस घटना में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई. वहीं कार में सवार दो अन्य लोग बाल बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद पटना नहर सड़क मार्ग पर बिक्रम थाना अंतर्गत मोजक्का गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शीशा तोड़ कर कार सवारों को बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए दतियाना सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिला के कुटुम्ब गांव के मालती देवी (46 वर्ष) और जितेंद्र कुमार (54 वर्ष) के रूप में की गई. कार में सवार सभी इलाज कराने के लिए पटना जा रहे थे। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार में कुल चार लोग सवार थे. अचानक कार का अनियंत्रित होकर नहर की ओर जाने लगी, कार में बैठे दो लोग समय रहते गाड़ी से कूद गए, जिससे वो बाल बाल बच गए. हालांकि कार नहर में गिर गई उसमें सवार एक महिला और एक पुरुष नहर में पानी अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से दोनों की मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies