अरवल में जदयू के संगठनात्मक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, चुनावी कार्यक्रम घोषित

अरवल में जदयू के संगठनात्मक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, चुनावी कार्यक्रम घोषित

Satveer Singh
0

अरवल। जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बुधवार, 11 फरवरी 2026 को अरवल जिला अतिथि गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी राम किशोर वर्मा ने की, जबकि जिला पर्यवेक्षक अभिषेक पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी राम किशोर वर्मा एवं पर्यवेक्षक अभिषेक पटेल ने आगामी चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 20 फरवरी से 23 फरवरी तक विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद 1 मार्च 2026 को जिला अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा का अहम हिस्सा है और इसे पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

बैठक में वर्तमान जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top