अरवल में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

अरवल में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Satveer Singh
0

अरवल। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी सर्किल इंस्पेक्टर, पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान हाल के आपराधिक घटनाक्रम की गहन समीक्षा की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन प्रभावी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज की जाए। साथ ही लंबित वारंटों के निष्पादन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अवैध हथियार रखने वालों और नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। रात्रि गश्ती को और मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करने तथा स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने पर भी विशेष बल दिया गया।

एसपी ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए पूरी टीम समन्वय के साथ सक्रिय रूप से कार्य करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top