Type Here to Get Search Results !

पायस मिशन स्कूल में “महिषासुर वध” नाटक का भव्य मंचन


अरवल। नवरात्रि के पावन अवसर पर पायस मिशन स्कूल प्रांगण में शनिवार को “महिषासुर वध” नाटक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने माँ दुर्गा का रूप धारण कर महिषासुर का वध करते हुए यह संदेश दिया कि सदैव अच्छाई और सत्य की ही विजय होती है।

इस अवसर पर छात्राओं ने बंगाली गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं दूसरे समूह ने “ये गिरि नंदिनी...” की स्तुति पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही छात्राओं ने नव दुर्गा के नौ स्वरूपों को मंच पर जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि भारत की संस्कृति की यही विशेषता है कि यहां सभी धर्मों और पर्वों को आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। बच्चों को न केवल पर्वों का महत्व बताया जाता है, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक मूल्यों से भी जोड़ा जाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राज कुमार, प्राचार्या सोनम मिश्रा, उप प्राचार्य अरुण कुमार राय, शिक्षक श्यामसुंदर शर्मा, कविता शर्मा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies