Type Here to Get Search Results !

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव में जागरूकता अभियान

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव में जागरूकता अभियान
जदयू नेता उत्तम कुशवाहा ने दी योजनाओं की जानकारी

अरवल। जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड के संभावित विधायक यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम मानिकपुर, हेलालपुर और किंजर सहित कई गांवों में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।

इस दौरान उत्तम कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, हर घर नल-जल योजना, कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसी को देखते हुए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

कार्यक्रम में महिलाओं के बीच योजनाओं से संबंधित पंपलेट और बुकलेट का वितरण किया गया। महिलाओं ने इस पहल की सराहना की। एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि पहले पेंशन राशि 400 रुपये थी जो अब बढ़कर 1100 रुपये हो गई है, जिससे वृद्धजन को आर्थिक सहारा मिल रहा है। वहीं, एक अन्य महिला ने कहा कि जीविका के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं।

कार्यक्रम के अंत में उत्तम कुशवाहा ने कहा कि कुर्था विधानसभा के विकास के लिए वे हर गांव और हर टोले तक पहुंच रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि जनता का भरोसा और आशीर्वाद बनाए रखें ताकि कुर्था को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सके।

रिपोर्ट: सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies