Type Here to Get Search Results !

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का किया भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का किया भव्य स्वागत

अरवल। अरवल मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी का भव्य स्वागत किया। जहानाबाद से पटना लौटते समय अरवल मोड़ पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रूडी का फूलमाला और अंगवस्त्र से गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।

भाजपा कोशी प्रमंडल सह क्षेत्रीय प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रूडी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने पार्टी की मजबूती और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:

भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा, जिला प्रवक्ता शंकर साहनी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव, भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार यादव, अरवल ग्रामीण मंडल महामंत्री रामकुमार तिवारी और कलेर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बैजेन्द्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

#codes

Hollywood Movies