Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय जनता दल को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, मंगनी लाल मंडल के नेतृत्व में संगठन को मजबूती की उम्मीद

राष्ट्रीय जनता दल को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, मंगनी लाल मंडल के नेतृत्व में संगठन को मजबूती की उम्मीद

अरवल : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने श्री मंगनी लाल मंडल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके चयन से पार्टी में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है। मंगनी लाल मंडल एक अनुभवी और सुलझे हुए राजनेता माने जाते हैं, जिनका राजनीतिक जीवन लंबा और अनुशासित रहा है।


पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मानना है कि श्री मंडल के नेतृत्व में राजद का विकास और विस्तार तेज़ी से होगा। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त बनाएंगे।


अरवल जिला राजद कमेटी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है। जिला अध्यक्ष श्री जगजीवन राम, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार, जिला प्रधान महासचिव घनश्याम प्रसाद वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अभय सिंह, शंभू सिंह, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष महाराणा सिंह, श्री डोमन दास, पिंटू बिंद सहित कई नेताओं ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की है कि श्री मंडल के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और गति मिलेगी।


राजद प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा कि "श्री मंगनी लाल मंडल के अनुभव और अनुशासन से पार्टी न केवल संगठित होगी, बल्कि जनहित के मुद्दों पर और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी।"


प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट नजर आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

#codes

Hollywood Movies