अरवल में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !


 

अरवल में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 गिरफ्तार


अरवल। जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग एवं एलटीएफ (लिकर टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न मुसहरी इलाकों से कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि जिले के कई मुसहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी सफलता मिली।


गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराब के धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और समय रहते उन्हें जेल भेजा जाएगा।


प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं जिलेवासियों ने भी इस अभियान की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies