पायस मिशन स्कूल में “विकसित भारत 2047” पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पायस मिशन स्कूल में “विकसित भारत 2047” पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Satveer Singh
0
अरवल। पायस मिशन स्कूल परिसर में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “विकसित भारत 2047” विषय पर आधारित दो दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने और उन्हें इनके लाभों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता के रूप में अरवल विधायक श्री मनोज कुमार एवं कुर्था विधायक श्री पप्पू वर्मा उपस्थित रहेंगे। आयोजन का पहला दिन 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा दिन 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दो दिवसीय इस आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सूचना स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ केंद्र सरकार की योजनाओं—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा—से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। साथ ही प्रदर्शनी, संवाद सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो ने जिले के नागरिकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में भाग लें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के तरीकों की जानकारी प्राप्त करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top