Type Here to Get Search Results !

Breaking News: दिल्ली को 16 फरवरी को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री

Breaking News: दिल्ली को 16 फरवरी को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद को लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। 16 फरवरी को दिल्ली बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें नया विधायक दल नेता चुना जाएगा। इस बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।


दिल्ली मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में प्रवेश वर्मा का नाम सामने आ रहा है, जिन्होंने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। इसके अलावा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पूर्व विधायक विजेंद्र गुप्ता जैसे नाम भी चर्चा में हैं।


सूत्रों के अनुसार, बीजेपी किसी महिला को भी दिल्ली का मुख्यमंत्री बना सकती है, इस बारे में भी विचार किया जा रहा है।


16 फरवरी को होने वाली विधायक दल की बैठक में दिल्ली की राजनीति का अगला अध्याय तय होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies