Type Here to Get Search Results !

जदयू का हर कार्यकर्ता नीतीश कुमार है: मिथलेश कुमार

जदयू का हर कार्यकर्ता नीतीश कुमार है: मिथलेश कुमार

आज अरवल जिला जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में जदयू जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी 19 फरवरी को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीतियों को अंतिम रूप देना था। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा, "हमारे नेता और नए बिहार के विश्वकर्मा श्री नीतीश कुमार न्याय और विकास को जमीन पर उतारने वाले युगपुरुष हैं। उनके नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन सरकार हर दिन विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। बिहार की जनता मोदी-नीतीश की करिश्माई जोड़ी पर भरोसा करती है। 2025 में हम 225 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे।"


उन्होंने आगे कहा, "अरवल का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हर दृष्टि से ऐतिहासिक होगा। एनडीए के पाँचों घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष '2025 - फिर से नीतीश' का संकल्प लेकर हर जिले का दौरा कर रहे हैं। अरवल इस संकल्प को बल देने का काम करेगा। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अभूतपूर्व होगी। जदयू का हर कार्यकर्ता नीतीश कुमार है, यह 19 फरवरी को साफ दिखेगा।"


मिथलेश कुमार ने यह भी बताया कि 14 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत अरवल आएंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और अरवलवासियों में भारी उत्साह है। हम लोग हजारों की संख्या में उनका स्वागत करेंगे।


बैठक में विधानसभा प्रभारी सत्रुधन पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष दयानंद सिंह, रामकिशोर वर्मा, जदयू नेता परमानंद सिंह, सत्येन्द्र कुशवाहा, पांचों प्रखंड अध्यक्ष रंधीर पटेल, रामप्रवेश सिंह, रामसुंदर सिंह, पिंटू निषाद, जिला उपाध्यक्ष शारदानन्द सिंह, रामजनम सिंह, जगदीश सिंह, टुटू शर्मा, आनंद बर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, शहजानंद पासवान, प्रवक्ता चांद मल्लिक, और जिला कार्यकारिणी के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies