मुख्यपृष्ठबिहार समाचारअरवल में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर माल्यार्पण अरवल बिहार समाचार अरवल में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर माल्यार्पण Satveer Singh Verified account फ़रवरी 17, 2025 0 अरवल: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आज अरवल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री हरि सहनी ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर अरवल जिले के प्रभारी बच्चा यादव, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम विनय शर्मा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार भी उपस्थित थे।सभी नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करते हुए उनके मार्गदर्शन में समाज के लिए किए गए कार्यों को सराहा और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान कर्पूरी ठाकुर के संघर्षों और उनके सामाजिक उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। Tags अरवल बिहार समाचार और नया पुराने