मुख्यपृष्ठबिहार समाचारArwal News: मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के लिए बेलखरा पंचायत का निरीक्षण अरवल बिहार समाचार Arwal News: मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के लिए बेलखरा पंचायत का निरीक्षण Satveer Singh Verified account फ़रवरी 06, 2025 0 अरवल: आज दिनांक 06 फरवरी 2025 को आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया और पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया ने जिला पदाधिकारी, अरवल एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल के साथ माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के तहत बेलखरा पंचायत में चयनित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान आयुक्त महोदय ने हेलीपैड की तैयारी शीघ्रता से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सड़क किनारे बैरिकेडिंग के काम को भी समय पर पूरा करने का आदेश दिया।उन्होंने डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया और कार्यक्रम स्थल की सफाई, तालाबों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य समय पर कराने की आवश्यकता पर बल दिया।आयुक्त महोदय ने सड़कों की मरम्मत और प्रमुख स्थलों पर होर्डिंग और फ्लैक्स लगाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।पुलिस महानिरीक्षक ने मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, आयुक्त महोदय ने स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने खेल मैदान के निर्माण कार्य और स्टॉल लगाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बंदोबस्त पदाधिकारी, सिविल सर्जन, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा ग्रामीण जनता भी उपस्थित थे। Tags अरवल बिहार समाचार और नया पुराने