Type Here to Get Search Results !

बिहार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन- सत्येन्द्र रंजन

बिहार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन- सत्येन्द्र रंजन

अरवल:- बिहार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा आगामी 14 जनवरी 2025 को प्रदेश कार्यालय, पटना में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि यह कार्यक्रम सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के पावन पर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।


कार्यक्रम में अरवल जिले से संबंधित प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, जिला कमिटी के पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और सम्मानित कार्यकर्ता आमंत्रित हैं। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजू तिवारी, पार्टी के सांसद, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारीगण कार्यक्रम में मुख्य रुप से शामिल रहेगे।

यह आयोजन पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और मकर संक्रांति के अवसर पर आपसी भाईचारे को प्रगाढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies