Type Here to Get Search Results !

गालीबाज थानाध्यक्ष सस्पेंड, महिला से की थी अभद्रता

गालीबाज थानाध्यक्ष सस्पेंड, महिला से की थी अभद्रता

गया के रौशनगंज थाने के थानाध्यक्ष अंगद पासवान को महिला से अपशब्द और गाली-गलौच करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। SSP आनंद कुमार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।


हाल ही में थानाध्यक्ष अंगद पासवान का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह विधवा महिला सरोज देवी को भद्दी गालियां देते हुए सुनाई दे रहे थे। महिला भूमि विवाद का समाधान करने के लिए जनता दरबार में आई थी, जहां थानाध्यक्ष ने उसे गाली-गलौच की। इस घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया और तुरंत कार्रवाई की गई।


निलंबन के बाद थानाध्यक्ष की खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies