Type Here to Get Search Results !

दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर खुफिया विभाग का अलर्ट, साजिश की आशंका

दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर खुफिया विभाग का अलर्ट, साजिश की आशंका

नई दिल्ली: दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर खुफिया विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। खुफिया जानकारी के अनुसार, राजधानी में माहौल बिगाड़ने के लिए आतंकवादी या एंटी सोशल तत्व बड़ी साजिश रच रहे हैं। इस बार आतंकवादी संगठन या असामाजिक तत्वों द्वारा व्हीकल रेमिंग अटैक की आशंका जताई जा रही है, जिसमें बड़े वाहनों से भीड़ को कुचला जा सकता है।


स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। सुरक्षा उपायों के तहत निगरानी भी बढ़ा दी गई है और महत्वपूर्ण स्थानों पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। प्रशासन ने जनता से भी सतर्क रहने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को देने का आग्रह किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies