Bihar News: बिहार ने आयुष्मान कार्ड बनाने में गुजरात को पछाड़ा, हासिल किया तीसरा स्थान
Type Here to Get Search Results !


 

Bihar News: बिहार ने आयुष्मान कार्ड बनाने में गुजरात को पछाड़ा, हासिल किया तीसरा स्थान

Bihar News: बिहार ने आयुष्मान कार्ड बनाने में गुजरात को पछाड़ा, हासिल किया तीसरा स्थान

बिहार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने में गुजरात को पीछे छोड़ते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्य में अबतक 3,67,48,077 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य साढ़े आठ करोड़ निर्धारित किया है।


इस उपलब्धि से बिहार के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस सूची में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश और दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश हैं। बिहार का यह प्रयास स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies