Arwal News: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की मासिक बैठक आयोजित, संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा
Type Here to Get Search Results !


 

Arwal News: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की मासिक बैठक आयोजित, संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा

Arwal News: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की मासिक बैठक आयोजित, संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा

अरवल: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संगठन को सशक्त और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पार्टी के पदाधिकारियों की मासिक बैठक आज अरवल जिले के प्रसादी इंग्लिश में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने की।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि नये वर्ष के अवसर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी जा रही है।


इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में जिले के उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, महासचिव रामानंद भगत, मुख्य प्रवक्ता बिरेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष इमरान अहमद, सचिव अमित कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीराम पांडेय, प्रखंड सचिव मुस्लिम अंसारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies