Breaking News: मेहंदिया मे सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Type Here to Get Search Results !


 

Breaking News: मेहंदिया मे सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Breaking News: मेहंदिया मे सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर स्थित भुअर लाइन होटल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक विकास कुमार की मौत हो गई। मृतक विकास कुमार जय बीघा गांव निवासी सूरदयाल पासवान का पुत्र था।


घटना के अनुसार, विकास बाइक पर सवार होकर अपने बाजार से घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक डीसीएम गाड़ी ने उसे ठोकर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।


सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


घटनास्थल से पुलिस ने डीसीएम गाड़ी को जप्त कर थाने भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies