Type Here to Get Search Results !

अरवल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

अरवल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अरवल के भाकपा माले जिला कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक कॉ. महानंद सिंह और जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक महानंद सिंह ने कहा, "आज संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं और यह खतरे में है। हमें एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा।" उन्होंने संविधान के महत्व और इसे सुरक्षित रखने की जरूरत पर बल दिया।

जिला सचिव जितेंद्र यादव ने भी संविधान को बचाने और बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies