पटना में JDU कार्यालय के बाहर ग्राम रक्षा दल का प्रदर्शन, नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Type Here to Get Search Results !

पटना में JDU कार्यालय के बाहर ग्राम रक्षा दल का प्रदर्शन, नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी

पटना में JDU कार्यालय के बाहर ग्राम रक्षा दल का प्रदर्शन, नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
पटना में JDU कार्यालय के बाहर ग्राम रक्षा दल का प्रदर्शन, नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पटना: बिहार के ग्राम रक्षा दल और पुलिस मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर राजधानी पटना में (JDU) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लगभग 100 से 150 की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मुख्य मांगों को उठाया। उनका कहना था कि ग्राम रक्षा दल के कर्मियों को स्थायी नौकरी और बेहतर मानदेय मिलना चाहिए, जो कि उनकी पुरानी मांग है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे उनके बीच असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। प्रदर्शनकारी ग्राम रक्षा दल के कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies