अरवल: गांधी मैदान में सामुदायिक शौचालय की जर्जर हालत, महिलाओं को हो रही परेशानी
Type Here to Get Search Results !

अरवल: गांधी मैदान में सामुदायिक शौचालय की जर्जर हालत, महिलाओं को हो रही परेशानी

अरवल: गांधी मैदान में सामुदायिक शौचालय की जर्जर हालत, महिलाओं को हो रही परेशानी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अरवल जिला के गांधी मैदान स्थित सामुदायिक शौचालय की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 में स्थित यह शौचालय कई महीनों से सही तरीके से साफ-सफाई और रख-रखाव नहीं होने के कारण पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इस शौचालय का प्रयोग अब बिल्कुल भी संभव नहीं रह गया है।


गांधी मैदान अरवल, जहां सेना, राज्य पुलिस और अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए रोज सैकड़ों लोग शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़, कूद आदि) की तैयारी करते हैं, यहां महिलाओं और लड़कियों के लिए खासकर कोई उपयुक्त सुविधा नहीं है। शौचालय की खराब स्थिति के कारण उन्हें विशेष रूप से कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन इस समस्या पर जल्द ध्यान नहीं देगा तो यह स्थिति और भी खराब हो सकती है। गांधी मैदान में शारीरिक अभ्यास करने वाली महिला खिलाड़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय बेहद जरूरी है।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नागरिकों की मांग है कि नगर परिषद प्रशासन इस सामुदायिक शौचालय की हालत सुधारने की दिशा में जल्द कदम उठाए, ताकि सभी नागरिकों और खिलाड़ियों को सुविधा मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies