अरवल भार्गव हॉस्पिटल के संचालक ने पेश की मानवता की मिसाल

अरवल भार्गव हॉस्पिटल के संचालक ने पेश की मानवता की मिसाल

Satveer Singh
0

अरवल। भार्गव हॉस्पिटल अरवल के संचालक एवं सांसद प्रतिनिधि राजू रंजन पासवान ने मानवता और समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। अस्पताल में भर्ती एक गरीब मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने बिना किसी देरी के स्वयं आगे आकर अपना रक्तदान किया।

बताया जा रहा है कि मरीज की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समय पर रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजू रंजन पासवान ने इंसानियत का परिचय देते हुए रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस नेक कार्य की अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ राजू रंजन पासवान सामाजिक सरोकारों के प्रति भी हमेशा संवेदनशील रहते हैं। उनका यह कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top