अरवल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार व स्मैक के साथ 5 गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

अरवल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार व स्मैक के साथ 5 गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

Satveer Singh
0
अरवल, 17 अप्रैल 2026। जिले में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अरवल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने अवैध हथियार और स्मैक के कारोबार में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जनकपुर धाम क्षेत्र में कुछ लोग स्मैक की खरीद-बिक्री में लगे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध ठिकाने से एक पिस्टल, तीन मैगजीन, 45 कारतूस, 22 ग्राम स्मैक, वजन करने की मशीन, ₹31,120 नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार (25 वर्ष), विजय कुमार (26 वर्ष), करण कुमार (23 वर्ष), देशराज कुमार (28 वर्ष) और रोशन कुमार (22 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी अरवल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अरवल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच कर अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा और अवैध हथियार के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top