अरवल। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में में आगामी 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी (यूनिट ऑफ ) द्वारा प्रशिक्षु ऑपरेटरों का चयन किया जाएगा।
संस्थान के प्राचार्य द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्लांट में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां
- कंपनी का नाम: नील मेटल लिमिटेड (जय भारत मारुति ग्रुप)
- पद: ट्रेनी ऑपरेटर (Trainee Operator)
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, आईटीआई या स्नातक उत्तीर्ण
- आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
- वेतन: ₹17,500 प्रति माह (CTC) – 8 घंटे की ड्यूटी के लिए
- स्थान: राजकीय आईटीआई परिसर, फखरपुर, अरवल
- समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
महिला और पुरुष दोनों के लिए सुनहरा मौका
इस कैंपस ड्राइव की खास बात यह है कि इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड/पहचान पत्र तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर संस्थान परिसर में उपस्थित हों।
प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि आईटीआई की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता (Facilitator) के रूप में है, जबकि नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तें सीधे नियोक्ता कंपनी द्वारा निर्धारित की जाएंगी।
जिले के युवाओं से अपील की गई है कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दें।

