बाराबंकी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा — मां और चार बच्चों की जलकर मौत, कारें 10 सेकंड में बनीं आग का गोला

बाराबंकी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा — मां और चार बच्चों की जलकर मौत, कारें 10 सेकंड में बनीं आग का गोला

Satveer Singh
0

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हैदरगढ़ के पास दो कारों की भीषण भिड़ंत के बाद दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। हादसा इतना भयावह था कि एक ही परिवार की मां और चार बच्चों की मौके पर जलकर मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के रहने वाले और आजमगढ़ में तैनात सिपाही जावेद अशरफ की पत्नी गुलिस्ता (49) अपने बच्चों—समरीन (22), इल्मा (12), इश्मा (6) और जियान (10) के साथ सीएनजी वैगनआर से लखनऊ जा रही थीं। कार को उनका रिश्तेदार जिशान (30) चला रहा था।
डीह गांव के पास जिशान ने थोड़ी देर के लिए कार रोकी और परिवार के लोग पानी पी रहे थे। तभी आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होते ही दोनों कारों में भीषण आग लग गई।

10 सेकंड में कारें बनीं आग का गोला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, “पहले तेज धमाका हुआ, 8–10 सेकंड तक चीखें सुनाई पड़ीं… फिर दोनों कारें आग के गोले में बदल गईं।”
धमाका इतना जोरदार था कि लगभग 20 मीटर दूर मां और बेटे के शव पड़े मिले। जली हुई कारों से बाहर निकलने का रास्ता तक नहीं बचा।

स्थानीयों की बहादुरी, फिर भी बच न सकी जानें

गांव वालों ने कंटीले तार फांदकर किसी तरह ब्रेजा कार में फंसे दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी दीपांशु मिश्रा (24), दीप्ति (16), तृप्ति (17) और प्रगति (23) को बाहर निकाला। जिशान को भी गंभीर हालत में निकाला गया।
गुलिस्ता और उनके तीन बच्चों के जल चुके शव कार के अंदर से बरामद किए गए।

राहत टीम देरी से पहुंची

ग्रामीणों का दावा है कि यूपीडा की टीम 20 मिनट बाद और पुलिस 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग सब कुछ निगल चुकी थी।

ग्रामीण बोले: ऐसा मंजर कभी नहीं देखा

“जब हम पहुंचे तो आग इतनी भयंकर थी कि पास जाना मुश्किल था। बच्चे और महिला मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन आग की लपटें हमें पास ही नहीं आने दे रही थीं,” ग्रामीणों ने कांपती आवाज में बताया।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि वैगनआर के सीएनजी सिलेंडर के फटने से आग और भी भयानक हो गई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top