Type Here to Get Search Results !

ABVP ने शिवदेनी साव महाविद्यालय में विवेकानंद व सरस्वती की प्रतिमा स्थापना को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन


अरवल जिले के कलेर स्थित शिवदेनी साव महाविद्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की महाविद्यालय इकाई ने प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद एवं माता सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव रखना था।

जिला संयोजक अमर कृति ने कहा कि इन प्रतिमाओं की स्थापना से महाविद्यालय को न केवल एक सांस्कृतिक पहचान मिलेगी, बल्कि यह भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को भी सम्मान देने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद और माता सरस्वती की प्रतिमा छात्रों के भीतर राष्ट्रीय गौरव, ज्ञान, करुणा और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करेगी। परिसर में आने वाले आगंतुकों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे संस्थान की शैक्षणिक गरिमा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

प्रतिनिधि मंडल में SFS जिला प्रमुख सोनू कुमार, कॉलेज अध्यक्ष कृष्णकांत वत्स, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, मेराज अंसारी, कृष्ण कुमार, अंजली कुमारी, चंदन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ABVP ने आशा व्यक्त की है कि महाविद्यालय प्रशासन इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेकर परिसर के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सशक्त व प्रेरणादायक बनाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies