Type Here to Get Search Results !

पति का आरोप – 40 साल की पत्नी प्रेमी संग फरार, बहुओं के गहने और 40 हजार रुपये भी ले गई


झांसी। यूपी के झांसी जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी अपने 35 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि जाते-जाते वह अपनी दोनों बहुओं के जेवर और करीब 40 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई। फरार महिला के दो पोते भी हैं।

मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का

यह घटना मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव स्यावरी की है। पीड़ित कामता प्रसाद आदिवासी ने पुलिस को बताया कि करीब ढाई साल पहले वह अपनी पत्नी सुखवती को मजदूरी के लिए भिंड-मुरैना इलाके के ईंट-भट्टों पर लेकर गया था। वहीं उसकी पत्नी की पहचान राठ तहसील के बिहुनी गांव निवासी अमर सिंह प्रजापति से हुई और दोनों के बीच नाजायज संबंध बन गए।

कामता का कहना है कि उसने कई बार पत्नी को समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन वह चोरी-छिपे अमर सिंह से मिलती रही।

पति शहर गया, पत्नी मौका देखकर भागी

कुछ दिन पहले कामता अपने बेटे का इलाज कराने झांसी शहर गया हुआ था। इसी बीच उसकी पत्नी सुखवती अपने प्रेमी अमर सिंह के साथ घर से भाग गई। जाते-जाते वह बहुओं के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई।

पुलिस में शिकायत

कामता प्रसाद अपनी बहुओं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाने पहुंचा और पत्नी सुखवती व उसके प्रेमी अमर सिंह पर गहने और नकदी लेकर भागने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

👉 ग्रामीणों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies