Type Here to Get Search Results !

'एक देश, एक चुनाव' पर JPC की पहली बैठक आज

'एक देश, एक चुनाव' पर JPC की पहली बैठक आज

नई दिल्ली: 'एक देश, एक चुनाव' के मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की आज पहली बैठक होगी। इस बैठक में विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधिकारी, समिति के सदस्यों को दो महत्वपूर्ण विधेयकों के बारे में जानकारी देंगे। इनमें संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र (कानून) संशोधन विधेयक शामिल हैं।


इस समिति में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, JDU के संजय झा, AAP के संजय सिंह और अन्य प्रमुख दलों के कुल 39 सदस्य शामिल हैं। यह बैठक उस समय हो रही है, जब देश में 'एक देश, एक चुनाव' के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक बहस जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies