Breaking News: बेगूसराय में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला, थानाध्यक्ष सहित 5 घायल
Type Here to Get Search Results !

Breaking News: बेगूसराय में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला, थानाध्यक्ष सहित 5 घायल

Breaking News: बेगूसराय में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला, थानाध्यक्ष सहित 5 घायल
RTI BIHAR NEWS

बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया है। इस हमले में बखरी थाना के थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक विवादित जमीन को लेकर एक पक्ष द्वारा खेती करने की सूचना मिली थी, जिसे रोकने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस के आते ही स्थानीय लोगों ने अचानक ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।


घायलों में SI अर्चना कुमारी, पुष्पलता, ASI कुंदन कुमार, चालक चंदन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies