Type Here to Get Search Results !

नक्सलियों का रीजनल कमांडर बड़का विकास गिरफ्तार

नक्सलियों का रीजनल कमांडर बड़का विकास गिरफ्तार

औरंगाबाद: औरंगाबाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के मगध जोन के रीजनल कमांडर राहुल यादव उर्फ बड़का विकास को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रफीगंज-शिवगंज रोड स्थित एक शोरूम के पास की गई, जहां पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ा।


बड़का विकास गया जिले के आती थाना क्षेत्र के कंचनपुर टोला तुलसी बिगहा का निवासी है। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। बड़का विकास की गिरफ्तारी को पुलिस ने एक बड़ी सफलता मानते हुए क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर कड़ी चोट करने का दावा किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies