Type Here to Get Search Results !

अरवल: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन

अरवल: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन

अरवल: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक माननीय श्री राजू तिवारी जी के पत्रांक संख्या LJP(R)/RT/588/25 के तहत 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


यह कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय, 01 व्हीलर रोड, पटना में पूर्वाहन 11 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम में पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों की उपस्थिति की अपेक्षा की गई है। जिलाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र रंजन ने सभी को इस अवसर पर सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है।


कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies