Type Here to Get Search Results !

पटना: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी ढेर, एसएचओ घायल

पटना: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी ढेर, एसएचओ घायल

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र स्थित हिंदूनी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए। वहीं, गौरीचक थाने के एसएचओ विवेक कुमार को गोली लगने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक टीम छह अपराधियों का पीछा करते हुए हिंदूनी इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को ढेर कर दिया, जबकि बाकी अपराधी फरार हो गए हैं।


फिलहाल, पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies