Type Here to Get Search Results !

हरियाणा का स्मगलर थाना की बिल्डिंग से कूदकर फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस


बिहार के कैमूर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक शराब तस्कर पुलिस थाना की बिल्डिंग से कूदकर फरार हो गया। आरोपी हरियाणा के झज्जर का निवासी साहिल कुमार है, जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, साहिल कुमार को भभुआ थाना में रखा गया था, लेकिन वह किसी तरह पुलिस को चकमा देकर थाना की बिल्डिंग की छत से कूदकर फरार हो गया। घटना के बाद थाना प्रभारी ने भभुआ थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी के समय साहिल कुमार के पास से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई थी, जिसे वह बिहार में तस्करी के लिए लाया था। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Read More:-खाद्य महंगाई ने दी झटका, आटा हुआ महंगा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies