Type Here to Get Search Results !

कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान, जिन्हें बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया और क्यों?


 Who IS Arif Mohammad Khan:केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह लेंगे, जिन्हें केरल भेजा गया है। इस बदलाव के साथ-साथ, केरल के पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, बिहार से सटे राज्य ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

सियासी हलकों में इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, खासकर बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर। आरिफ मोहम्मद खान की नियुक्ति को लेकर माना जा रहा है कि यह कदम एनडीए सरकार का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक दांव हो सकता है। वे मुस्लिम समाज और एनडीए सरकार के बीच एक अहम कड़ी बन सकते हैं, जिससे आगामी चुनावों पर असर पड़ सकता है।


आरिफ मोहम्मद खान: एक परिचय


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मे आरिफ मोहम्मद खान ने छात्र जीवन में राजनीति में कदम रखा और जल्दी ही कांग्रेस के कद्दावर नेता बन गए। वे राजीव गांधी के करीबी सहयोगी रहे थे। 1977 में 26 साल की उम्र में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर बुलंदशहर की सियाना सीट से विधायक चुनाव जीता। इसके बाद, 1980 में वे कानपुर से सांसद बने और फिर 8वीं, 9वीं और 12वीं लोकसभा के दौरान बहराईच से संसद पहुंचे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शाहबानो केस के बाद राजीव गांधी से उनके मतभेद हुए, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वे बीएसपी और फिर बीजेपी में शामिल हुए। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आरिफ मोहम्मद खान की बिहार राज्यपाल के रूप में नियुक्ति एनडीए सरकार के लिए रणनीतिक कदम हो सकता है, जो मुस्लिम समाज में अपनी पैठ को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

Read More:-बिहार के 8 जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies