पायस मिशन स्कूल में साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों पर जागरूकता अभियान

पायस मिशन स्कूल में साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों पर जागरूकता अभियान

Satveer Singh
0

पायस मिशन स्कूल में साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों पर जागरूकता अभियान

अरवल। जिले के पायस मिशन स्कूल में मंगलवार को अरवल पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा एवं महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिम्मी, साइबर क्राइम डीएसपी मोहम्मद मुशीर आलम, साइबर थाना प्रभारी संजय कुमार, पिंक पेट्रोल की कुसुम कुमारी, स्कूल के निदेशक राज कुमार, सह निदेशक अशोक कुमार तथा प्राचार्या सोनम मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान अरवल पुलिस की 'पुलिस दीदी टीम (अभया ब्रिगेड)' और साइबर थाना की टीम ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यूपीआई के माध्यम से पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी पिन दर्ज नहीं करना चाहिए। साथ ही व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों से आने वाली संदिग्ध .apk फाइल डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी गई। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान 'ऑपरेशन विधि पालक युवक' के तहत छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस-2023) के प्रावधानों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, छेड़खानी, पीछा करने (स्टॉकिंग), सोशल मीडिया पर निजता के उल्लंघन तथा अन्य अपराधों में मिलने वाली सजा की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के तत्काल शिकायत करने का आह्वान किया।

पुलिस टीम ने बच्चों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 (पुलिस), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्डलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में युवाओं से जिम्मेदार नागरिक बनने तथा सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अरवल पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top