अरवल में नवपदस्थापित सहायक औषधि नियंत्रक का हुआ स्वागत, केमिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मानित

अरवल में नवपदस्थापित सहायक औषधि नियंत्रक का हुआ स्वागत, केमिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मानित

Satveer Singh
0

अरवल में नवपदस्थापित सहायक औषधि नियंत्रक का हुआ स्वागत, केमिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मानित

अरवल। नव पदस्थापित सहायक औषधि नियंत्रक सच्चिदानंद प्रसाद ने अरवल औषधि नियंत्रक कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उनका औषधि निरीक्षक एवं जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, अरवल के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर औषधि निरीक्षक हरे राम कुमार तथा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, अरवल के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार, जिला सचिव संजय कुमार, पूर्व जिला सचिव मनोज कुमार एवं संगठन सचिव जय प्रकाश नारायण ने बुके भेंट कर नवपदस्थापित सहायक औषधि नियंत्रक को सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौके पर उपस्थित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिले में दवा व्यवसाय से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में बेहतर कार्य होगा। वहीं सहायक औषधि नियंत्रक सच्चिदानंद प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए दवा व्यवसायियों के सहयोग से जिले में बेहतर औषधि व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top