अरवल में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की कार्यशाला, 85 स्कूलों के शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

अरवल में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की कार्यशाला, 85 स्कूलों के शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Satveer Singh
0

अरवल, 21 जुलाई। +2 बालिका उच्च विद्यालय, अरवल में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के तहत जिला स्तरीय शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन साइंस फॉर सोसाइटी, अरवल के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार ने की, जबकि उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार, डॉ. सोनम मिश्रा एवं मिथिलेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यशाला में जिले के 85 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने अपशिष्ट प्रबंधन (R5), ऊर्जा (E4), जल संरक्षण, भोजन-कृषि एवं स्वास्थ्य तथा भारतीय ज्ञान प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

जिला समन्वयक मनोज कुमार वत्स ने बताया कि शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों से स्थानीय समस्याओं पर आधारित विज्ञान परियोजनाएँ तैयार कराएंगे। इनमें से अधिकतम 10 परियोजनाओं का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (23 से 25 अक्टूबर 2026, बेगूसराय) के लिए किया जाएगा।

कार्यक्रम में शिव किशोर, सर्जुन कुमार, मो. मकसूद आलम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top