वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के सम्मान में जारी होगा स्मारक डाक टिकट
अरवल। पप्पू राज युवा प्रदेश महासचिव ने केंद्र सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास )सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय जिला पासवान जी को आभार व्यक्त किया l वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी के सम्मान में केंद्र सरकार जल्द ही स्मारक डाक टिकट जारी करेगी। यह जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के समर्थकों द्वारा साझा की गई है।
बताया गया कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल ही में केंद्रीय संचार राज्यमंत्री को पत्र लिखकर वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया था। सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बाद शीघ्र ही एक भव्य कार्यक्रम में स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण किया जाएगा।
समर्थकों ने इस निर्णय को बाबा चौहरमल जी के शौर्य, सामाजिक समरसता, न्यायप्रियता और प्रेरणादायी विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि लंबे समय से समाज की यह मांग रही थी, जिसे अब केंद्र सरकार ने स्वीकार किया है।
इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार तथा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। समर्थकों ने कहा कि चिराग पासवान के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप समाज की इस भावना को सम्मान मिला है।
