गणेश पूजा महोत्सव-2026 की तैयारियां शुरू, आयोजन समिति का हुआ गठन
अरवल। श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब (सनातन सेवक), अरवल की बैठक 19 जुलाई को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास कुमार उर्फ टाइगर ने की। बैठक में आगामी गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए विभिन्न पदों के लिए प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से अमितेश कुमार उर्फ मंटू को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, उपाध्यक्ष के रूप में विकास कुमार उर्फ टाइगर, सूरज बेबी और सूरज मनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर संतोष कुमार तथा उपसचिव के रूप में रंजीत प्रजापति, अभिषेक कुमार और बबलू का चयन किया गया।
बैठक में विवेक प्रजापति को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा व्यवस्थापक की जिम्मेदारी गौरव चौरसिया, अंकित कुमार और सुजीत मौर्य को दी गई। लाइसेंस प्रभारी के रूप में अमितेश कुमार को नामित किया गया, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में रंजीत कुमार प्रभाकर, सत्येंद्र कुमार और रोहित कुमार का चयन किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गणेश पूजा महोत्सव-2026 को भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी सदस्यों से आयोजन की तैयारियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।
