अरवल में LPG गैस की भरपूर उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य: जिला प्रशासन

अरवल में LPG गैस की भरपूर उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य: जिला प्रशासन

Satveer Singh
0

अरवल: जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि अरवल में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अनुपा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान स्टॉक रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित जांच करते रहें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रशासन के अनुसार, 04 अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 2896 एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। वर्तमान में जिले में 124.4 किलोलीटर पेट्रोल और 204 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि गैस की बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से सीधे उनके घर तक सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को एजेंसी पर जाने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु 24×7 नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। उपभोक्ता 06337-228994 / 229494 / 8235230817 नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही गैस की बुकिंग करें। साथ ही एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और होम डिलीवरी सुविधा का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top