अरवल में अग्निशमन सेवा हुई और मजबूत, आपात स्थिति के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

अरवल में अग्निशमन सेवा हुई और मजबूत, आपात स्थिति के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

Satveer Singh
0

अरवल: जिले में आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने अग्निशमन व्यवस्था को और सुदृढ़ कर दिया है। की अरवल जिला इकाई द्वारा त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की गई है।

प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में कुल 2 बड़ी एवं 6 छोटी अग्निशमन गाड़ियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में अग्निक, चालक और गृह रक्षक भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों की बात करें तो जिले में जिला अग्निशमन पदाधिकारी, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों की तैनाती की गई है। यह पूरी टीम 24 घंटे सतर्क रहकर किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए तैयार है।

आम लोगों की सुविधा के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। आग लगने की स्थिति में लोग 06337-229252, मोबाइल नंबर 7485805802, 7485805803 के साथ-साथ आपातकालीन नंबर 101 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा, अग्निशमन विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों, गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर मॉक ड्रिल, नुक्कड़-नाटक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अग्निकांड की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते नुकसान को कम किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top