पायस मिशन स्कूल के छात्राओं के द्वारा फिट इंडिया के तहत साईकिल रैली निकली गई l

पायस मिशन स्कूल के छात्राओं के द्वारा फिट इंडिया के तहत साईकिल रैली निकली गई l

Satveer Singh
0

अरवल। ‘फिट इंडिया – साइकिल संडे (नारी शक्ति संस्करण ऑफ इंडिया (स्पोर्ट्स आथॉरिटी ऑफ इंडिया) के पटना कार्यालय द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत 19 अप्रैल 2026 को “फिट इंडिया – संडे ऑन साइकिल (नारी शक्ति संस्करण)” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस विषय में बताया गया है कि इस विशेष पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। पायस मिशन स्कूल ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई एवं स्कूली छात्राओं को इसमें शामिल कराया l छात्राओं ने अपनी स्कूल से साईकिल चलाते हुए गांधी मैदान तक गई l 
कार्यक्रम के दौरान साइकिलिंग के अलावा योग, जुम्बा, रस्सी कूद और समूह फिटनेस जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया था l 

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना के केंद्र प्रभारी ने सभी संबंधित संस्थानों से इस पहल में सहयोग देने की अपील की है, ताकि ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के साथ-साथ फिट इंडिया अभियान को और मजबूती मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top