असेम्बली ऑफ गॉड स्कूल ऑफ एजुकेशन के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

असेम्बली ऑफ गॉड स्कूल ऑफ एजुकेशन के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Satveer Singh
0

अरवल। सीबीएसई द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। असेम्बली ऑफ गॉड स्कूल ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के छात्र अमन कुमार ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे अरवल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरे स्थान पर अम्बर राज गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर हर्षित राज एवं नारायण कुमार ने 93.8 प्रतिशत, चौथे स्थान पर पूर्णीतम कुमार ने 93.6 प्रतिशत तथा पांचवें स्थान पर पुष्कर कुमार आर्यन ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सजल राय, रोहित कुमार और सौरभ राज सहित कुल 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया।

विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं, प्रबंधक रंजना कुमारी ने भी छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है।

उप-प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम लगातार बेहतर परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों से विद्यालय के छात्र जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य रमेश शर्मा ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां छात्रों को केवल परीक्षा की तैयारी ही नहीं, बल्कि जीवन में सफल होने के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाता है। यही कारण है कि यहां के छात्र आईआईटी और नीट जैसी कठिन परीक्षाओं में भी लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस प्रदर्शन को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top