अरवल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
Type Here to Get Search Results !

अरवल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती


अरवल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय, अरवल में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फुले जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले जी ने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की और शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया।

उन्होंने कहा कि फुले जी ने महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षित करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिला महामंत्री संजीव कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम जायसवाल, जिला मंत्री नितिश पासवान, जिला कार्यालय मंत्री संजय गुप्ता, शहर तेलपा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत, अरवल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, अरवल नगर मंडल अध्यक्ष चंदन खत्री, करपी मंडल अध्यक्ष भरत यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, ओबीसी मोर्चा के मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies