हॉट स्पॉट क्षेत्र में अग्निशमन व बिजली विभाग ने किया संयुक्त निरीक्षण

हॉट स्पॉट क्षेत्र में अग्निशमन व बिजली विभाग ने किया संयुक्त निरीक्षण

Satveer Singh
0

अरवल: जिले के किंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारह माईल, पंचायत परियारी को चिन्हित हॉट स्पॉट क्षेत्र में सोमवार को अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान के कर्मियों एवं विद्युत अभियंताओं ने इलाके में संभावित अग्निकांड के खतरों का आकलन किया। टीम ने विशेष रूप से बिजली के जर्जर तार, ट्रांसफार्मर की स्थिति, शॉर्ट सर्किट की आशंका और सूखे मौसम में आग लगने की संभावनाओं पर गहन जांच की।

अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग या बिजली विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान टीम ने कई स्थानों पर सुधार के निर्देश भी दिए और संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने को कहा। प्रशासन का कहना है कि हॉट स्पॉट क्षेत्रों में इस तरह का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा, जिससे आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top