Assembly of God School का वार्षिक रिजल्ट घोषित, टॉप 10 में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Assembly of God School का वार्षिक रिजल्ट घोषित, टॉप 10 में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Satveer Singh
0

अरवल। Assembly of God School of Education द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा (2025–26) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्कूल स्तर पर टॉप टेन विद्यार्थियों की सूची जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह परिणाम अरवल जिले के लिए भी गर्व की बात माना जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार कक्षा 3 के छात्र सांशु विनायक ने 485 अंक (97%) प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर कक्षा 7 की छात्रा प्राची परी ने 482 अंक (96.4%) प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसी अंक के साथ कक्षा 4 के छात्र अनीश पटेल भी दूसरे स्थान पर रहे।

तीसरे स्थान पर कक्षा 7 के आशुतोष राज (480 अंक, 96%) रहे, जबकि चौथे स्थान पर उत्कर्ष कुमार (477 अंक, 95.4%) और पांचवें स्थान पर प्रीतम कुमार गुप्ता (475 अंक, 95%) ने जगह बनाई।

इसके अलावा टॉप टेन में सतीश पटेल, स्वाति कुमारी, कोमल कुमारी, नूर जहां बानो और प्रियंशु कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

स्कूल प्रबंधन अशोक कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन के कारण विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की है। अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

यह परिणाम न केवल स्कूल बल्कि पूरे अरवल जिले के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top