कोचिंग टॉपर लाडली कुमारी को 5000 रुपये का चेक देकर किया गया सम्मानित

कोचिंग टॉपर लाडली कुमारी को 5000 रुपये का चेक देकर किया गया सम्मानित

Satveer Singh
0

अरवल। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर परिणाम देने के लिए चर्चित ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर (पारसी) के डायरेक्टर संकेश कुमार ने कोचिंग के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कोचिंग की टॉपर छात्रा लाडली कुमारी को 5000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

डायरेक्टर संकेश कुमार ने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्रों को हमेशा प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाडली कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोचिंग और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

वहीं कोचिंग में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अन्नु कुमार को भी 2500 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। अन्नु कुमार ने 462 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

इस मौके पर कोचिंग के अन्य छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी मौजूद थे। सभी ने टॉपर छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top