बीसीसी ने एक बार फिर लहराया बोर्ड परीक्षा में परचम।

बीसीसी ने एक बार फिर लहराया बोर्ड परीक्षा में परचम।

Satveer Singh
0

अरवल। ब्रिलेंट कोचिंग सेंटर परासी के विद्यार्थी ने एक बार फिर 10 बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है।संस्थान के डायरेक्टर संकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष भी सेंटर के 100 से अधिक छात्रों ने 350 से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है।

कोचिंग सेंटर द्वारा जारी सूची के अनुसार लाडली कुमारी परासी ने 466 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पप्पू कुमार चकिया 462 अंक, दिलवर साही वालिदाद 460 अंक और आदिल अंसारी सैजपुरा 457 अंक लाकर टॉप छात्रों की सूची में शामिल रहे। इसके अलावा आयुष कुमार, बिरेन कुमार, आर्यन कुमार, बिन्ती कुमारी, हिमांशु कुमार सहित कई छात्रों ने 450 से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

संस्थान के डायरेक्टर संकेश कुमार ने बताया कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी “Young Motivator” के रूप में छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन दिया गया, जिसका परिणाम मैट्रिक रिजल्ट में साफ दिखाई दे रहा है।

मैट्रिक परिणाम आने के बाद कोचिंग सेंटर में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल छात्रों और उनके अभिभावकों ने डायरेक्टर संकेश कुमार को बधाई दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का बेहतर मार्गदर्शन मिलने से छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।

डायरेक्टर संकेश कुमार ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी यह संस्थान गरीब और मेहनती छात्रों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top